हनुमान जी के भजनों से बांधा समां
संकटमोचन संकीर्तन मंडल की ओर से मंगलवार रात को श्री सनातन धर्म हरि मंदिर में हनुमान जी के संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंडल के समस्त सदस्यों की ओर से दरबार में ज्योति प्रज्वलित की गई। इस दौरान श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके संकीर्तन का आगाज किया गया।
भजन गायक अमन शर्मा ने छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना.., आज मंगलवार है महावीर का वार है.., सच्चे मन से जो भी ध्यावे उसका बेड़ा पार है.., पंकज सिंगला ने मेरी आपकी कृपा से सब काम हो रहा है.., विक्की वर्मा ने बजरंगी की कृपा से सब काम होता है.., आदि भजनों से अपनी हाजिरी लगवाई। मंडल के अध्यक्ष प्रवीण जिंदल ने बताया कि मंडल की ओर से प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान जी के संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि नवरात्र में मंडल की ओर से सालासर धाम में झंडा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। इस दौरान आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गणपत पाटिल, कृष्ण बांसल, संजय ठेकेदार, रमन बांसल, राम अवतार, सुनील गोगी, संचित गोयल, संजय चौधरी, सतीश गोयल आदि उपस्थित थे। (शिवा)
पाठशाला मंदिर में हनुमान जी का गुणगान करते संकट मोचन संकीर्तन मंडल के सदस्य।