पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शामलाट जगह पर स्कूल बनाने को लेकर सिख संगठन लामबंद

शामलाट जगह पर स्कूल बनाने को लेकर सिख संगठन लामबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्चादोसांझ रोड़ पर निर्माणाधीन धार्मिक स्थान के मामले में न्या मोड़ आया है। पहले इस इमारत की चार दीवारी को नगर निगम की ओर से ढाह दिया गया था और अब सिख संगठनों की ओर से इस शामलाट की जगह पर स्‍कूल बनाने की मांग की जा रही है।

सिख समुदाय से संबंधित मोहल्ला निवासियों ने नगर निगम कमिश्नर को इसके लिए पत्र लिखा है। कच्चा दोसांझ रोड पर गुरुद्वारा रामदास साहिब के साथ शामलाट जगह पर बनाए जा रहे धार्मिक स्थल पर रोक लगाने के लिए सिख जत्थेबंदियों का वफद बुधवार को नगर निगम कमिश्नर विपुल उज्जवल को मिला। सिख जत्थेबंदियों की अगुवाई कर रहे एकनूर खालसा फौज के गुरमुख सिंह खालसा, सुखविंदर सिंह आजाद, मंजीत सिंह मल्ला, बलजीत सिंह खालसा, सुखदेव सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के साथ शामलाट की जगह पर राज्य सरकार की ओर से इस जगह पर स्कूल बनाने के लिए नोटीफिकेशन जारी हुआ है। लेकिन कुछ लोग इस जगह पर धार्मिक स्थल बनाना चाहते है। अगर इस जगह पर स्कूल बन जाता है तो दूर से आने वाले बच्चों को काफी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अगर कुछ संस्थाएं मिलकर मोहल्ले में धार्मिक स्थल बनाना ही चाहते हैं तो वह सरकारी जगह को छोड़कर निजी जगह लें। जिससे मोहल्ले में अमन शांति बनी रहे और इस जगह पर राज्य सरकार की ओर से बच्चों के लिए स्कूल बनाया जाए।

निगम कमिश्नर विपुल उज्ज्वल को मांग पत्र सौंपते सिख जत्थेबंदियों के सदस्य।