- Hindi News
- फ्रीडम फाइटरों की इमारत के लिए इंटक ने सांसद को लिखा पत्र
फ्रीडम फाइटरों की इमारत के लिए इंटक ने सांसद को लिखा पत्र
अपनीहालत पर आंसू बहा रही फ्रीडम फाइटरों की इमारत के लिए इंटक अध्यक्ष विजय धीर ने आवाज उठाई है। उनकी ओर से इस बारे में सांसद प्रो. साधु सिंह को पत्र लिखा गया है। इस बारे में जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि हमारे देश को आजाद करवाने के राष्ट्रीय आंदोलन में देश भर से बड़ी संख्या में आजादी के परवानों ने कुबार्नियां देकर इस देश को आजाद करवाया। उन्होंने कहा कि मोगा शहर की मोगा-लुधियाना जीटी रोड और लाइटों वाले जोगिंदर सिंह चौक के नजदीक फ्रीडम फाइटर भवन बना हुआ है। इस भवन में इलाके भर के फ्रीडम फाइटरों के चित्र स्थापित है। उन्होंने कहा कि भवन की इमारत खस्ताहाल है। इस इमारत का नवीनीकरण करने की जरूरत है। इस भवन के निर्माण करने की मांग मोगा जिला भर के शहीदों के परिवार कई बार पंजाब सरकार जिला प्रशासन से कर चुके हैं। मगर अफसोस की बात है कि तो पंजाब सरकार और ही जिला प्रशासन ने इस आजादी के मंदिर की सुध ली है। उन्होंने मांग की कि एमपी कोटे के फंड से इस भवन की हालत को सुधारा जाए। यही फ्रीडम फाइटरों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यहां बता दें कि इस इमारत को स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से पैसे इक्ट्ठा कर बनवाया गया था और जगह सरकार ने दी थी। (शिवा)
जिला कचहरी में बैठक करते जिला इंटक अध्यक्ष विजय धीर।