पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं चेतना कैंप 22 23 को

स्वयं चेतना कैंप 22 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| देशभगत फाउंडेशन ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में 22 और 23 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वयं चेतना कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप स्टूडेंट्स में स्व चेतना पैदा करने के साथ-साथ लीडरशिप, कम्यूनिकेशन को निखारने में मद्द करेगा। यह कैंप देश भगत कॉलेज पंजाब कम्यूनिटी हेल्थ सर्विस कनाडा की ओर से करवाया जा रहा है। कैंप में मुख्य वक्ता बलदेव मुट्टा हरिंदर सिंह सहोता होंगे। कैंप में कनाडा के कौंसल जरनल जर्नी एलेग्जेंडर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे। यह जानकारी कॉलेज के डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह, गौरव गुप्ता, अनुज गुप्ता, दमनप्रीत सिंह, डा. स्वर्णजीत सिंह प्रीति शर्मा ने दी। कॉलेज के अध्यक्ष अशोक गुप्ता चेयरमैन डा. जोरा सिंह ने समूह स्टाफ को कैंप का आयोजन करवाने पर खुशी जाहिर की।