- Hindi News
- दूषित पानी के सेवन से पनपती है खतरनाक बीमारियां : डाॅ. रामेंद्र
दूषित पानी के सेवन से पनपती है खतरनाक बीमारियां : डाॅ. रामेंद्र
दूषितपानी का सेवन कई खतरनाक बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार आरओ की सुविधा उपलब्ध होने पर पानी को उबाल कर ही पिएं। वहीं शुगर दिल की बीमारियों से बचने के लिए जंक फूड फास्टफूड का सेवन करने से गुरेज करें। यह बात सिविल अस्पताल में नवनियुक्त मेडिसन स्पेशलिस्ट डाॅ. रामेंद्र शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपनी जीवनशैली बदल चुके हैं और शारीरिक शक्ति को किसी भी काम में लगाने की बजाए मशीनरी पर निर्भर हो गए हैं।
यही कारण है कि बहुत लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं किसानों की ओर से फसलों की बिजाई के समय उन्हें प्रफुल्लित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेस्टीसाइड दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है जो कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। इनसे बचने के लिए चाहिए कि हम आधुनिक छवि को भूल सादा जीवन की ओर आकर्षित हुए। उल्लेखनीय है कि तीन महीनों से सिविल अस्पताल में एमडी मेडिसन डाॅ. युधिष्टिर चौधरी के अबोहर तबादले के बाद डाॅ. रामेंद्र शर्मा ने बतौर एमडी डाक्टर सिविल अस्पताल में पदभार संभाला है। इससे पहले जहां सिविल अस्पताल में संवेदनशील बीमारियों का इलाज करवाने आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ता था। वहीं जहां का डायलिसिस सेंटर भी बंद पड़ा था। (संदीप)
डाॅक्टर परमेन्द्र शर्मा हेल्थ टिप्स बताते हुए।