- Hindi News
- लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
चारमहीने की मोदी सरकार की कारगुजारी के खिलाफ लोगों ने अपना रोष जाहिर किया है। इस अवसर पर कांग्रेस के सीनियर नेता महिला कांग्रेस पूर्व मंत्री पंजाब डा. मालती थापर,, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उपिंदर सिंह गिल, इंद्रजीत सिंह, बीर चडीक, डा. पवन थापर, डा. तारा सिंह संधू कर्नल बाबू सिंह ने कहा कि यूपी राजस्थान और गुजरात के लोक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने फिरकू परस्त ताकतों को नकारते हुए धर्म निरपेक्ष ताकतों को हिमायत दी। पंजाब में भाजपा अकाली दल में खींचतान ने पंजाब के सभी कार्यों को रोक दिया है आज कोई भी विभाग सही तरीके से काम नहीं कर रहा है सभी कार्य बंद पड़े है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिस लोकतंत्र ने उनको गद्दी पर बिठाया है उनको उनका गला दबाने की बजाए नगर पालिकाओं नगर निगमों की निरपेक्ष चुनावों के लिए जल्द से जल्द आदेश दें।