पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भर्ती टेस्ट संबंधित फास्ट ट्रैक बैच 18 से शुरू

भर्ती टेस्ट संबंधित फास्ट ट्रैक बैच 18 से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| पंजाबपुलिस महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती टेस्ट संबंधित फास्ट ट्रैक बैच 18 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। आईबीटी संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर गगन बंसल ने बताया कि पंजाब फूड और सिविल सप्लाई के स्तर पनसप में मैनेजर, प्रोग्रामर, ऑडिटर, इंस्पेक्टर ग्रेड 1 और ग्रेड 2 स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती होनी है। इन सभी पोस्टों के लिए फार्म 18 सितंबर तक भरे जा सकते है।

उन्होंने विद्यक याेग्यता बारे में बताया कि बीए, बीबीए, बीसीए, एमए, एमसीए, एमबीए, बीटेक, बीकॉम आदि पढ़ाई पूरी कर चुके स्टूडेंट्स इसमें अप्लाई कर सकते है। जसविंदर कौर ने बताया कि वह स्टूडेंट्स जिनकी आयु 18 से 38 साल है वह इन पोस्टों के लिए अप्लाई कर सकते है। उन्होंने बताया कि आईबीटी संस्था में फार्म भरने की सुविधा प्रदान की जाती है। बांसल ने बताया कि टेस्ट की कोचिंग के फ्रैश बैच सब इंस्पेक्टर की कोचिंग के फास्ट ट्रैक बेच आज से शुरू हो रहे हैं।