पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवाल 1 पूर्ण बहुमत किसे मिलेगा सवाल 2 जनता किन मुद्दों पर देगी वोट

सवाल-1 पूर्ण बहुमत किसे मिलेगा सवाल-2 जनता किन मुद्दों पर देगी वोट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोगिंदरपाल जैन

(शिअद)

राकेश शर्मा

(भाजपा)

हरजोत कमल

(कांग्रेस)

अजय शर्मा

(आप)

जवाब-1 हमारीपार्टी का भाजपा के साथ गठजोड़ है। हम मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, जाहिर सी बात है कि हमें ही बहुमत मिलने वाला है और मेयर अकाली दल, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर भाजपा का होगा।

जवाब-2प्रदेशमें अकाली दल की नीतियों को वोट पड़ेंगे। प्रदेश में अकाली भाजपा गठजोड़ सरकार है और मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की अगुवाई में प्रदेश में अच्छे काम हो रहे हैं। कई मुद्दे हैं, जिससे आम लोगों को राहत दी गई है, प्रोपटी टैक्स हो या फिर दूसरी रियायतें हों प्रदेश सरकार ने हर वर्ग का भला किया है। पहलेकुछसमय तक यहां हाउस नहीं था इस कारण शहर का विकास कुछ धीमी गति से हुआ मगर अब करोड़ों रुपए के टेंडर हो चुके हैं और गलियां नालियां बनाई जा रही है। पीनेलायकपानी के लिए आरओ के टेंडर हो चुके हैं और इनका काम भी जल्द शुरू होगा। अकालीसरकारके दौरान लोगों का विकास हुआ है और इसी विकास को लेकर लोग उन्हें वोट देंगे।

जवाब-1 निश्चिततौर पर अकाली भाजपा गठजोड़ को पूर्ण बहुमत मिलेगा और मेयर गठजोड़ का होगा। गठबंधन सरकार के राज में प्रदेश के लोगों को काफी सहूलियतें प्रदान की गई हैं।

जवाब-2केंद्रमें नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई वाली भाजपा की सरकार, अच्छे दिनों का नारा दिया था और अच्छे दिन भी रहे हैं। तेल के दाम कम हुए हैं इसका फायदा आम आदमी को है। यहीनहीं जनधन योजना, स्वच्छ भारत मुहिम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी मुहिम के कारण हर कोई नरेंद्र मोदी की नीतियों को पसंद कर रहा है। यही कारण है कि अकाली और भाजपा के उम्मीदवारों को वोट सरकार की अच्छी नीतियों के कारण पड़ेंगे। अगर किसी कारणवश जनता का कोई कम लटका है तो उसे जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। हमदावा करतेहैं कि गठजोड़ में रहते हुए शहर का विकास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ भी काफी बढ़ा है। दिल्ली में हो रहे चुनाव को लेकर भाजपा के सीनियर नेता इन दिनों दिल्ली में हैं।

जवाब-1 नि:संदेहकांग्रेस का मेयर पर कब्जा होगा, अकालियों को लोग नकार रहे हैं और कांग्रेस के कैप्टन अमरेंद्रर सिह के राज को आज भी याद करते हैं। इसलिए कांग्रेस को इस बार पूर्ण बहुमत मिलने के पूरे आसार है।

जवाब-2लोगशिरोमणी अकाली दल की नीतियों से इतने परेशान हैं कि इन्हें नकार रहे हैं। यही नहीं भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी के नाम पर लोक सभा में वोट मांगे गए थे और बड़े बड़े वादे भी किए थे। मगर हुआ कुछ भी नहीं। शहर में टूटी सड़कें, गंदगी और पीने लायक पानी तक नहीं मिल रहा है। हम यह मुद्दे लोगों के बीच लेकर जाएंगे। लोगसमझचुके हैं कि जो विकास कांग्रेस के समय में हुआ था वो अकाली दल के समय में नहीं हो सकता है। इसलिए वह हमें वोट देंगे और जीत भी हमारी ही होगी। कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने के चाहवानों से 4 तारीख तक अर्जियां मांगी थीं। आने वाले इन आवेदनों पर जल्द ही गौर किया जाएगा और जनता के हितों को ध्यान मे रखते हुए योग्य उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे।

जवाब-1 यहतो आने वाला समय ही बताएगा, इन्हें पकाने दो सपने हैं। लोग आप की नीतियों में पूरा भरोसा करते हैं। इसलिए उम्मीद है कि जनता उन्हें निगम चुनाव में मौका अवश्य देगी। पार्टी की ओर से दिल्ली चुनाव में व्यस्तता के कारण अभी तक किसी तरह की घोषणा नहीं की जा सकी है। शीघ्र ही उम्मीदवारों के नामों की घोषण करेंगे।

जवाब-2लोकसभा चुनाव में सभ रानीतिक पार्टियों को यहां के लोग नकार चुके हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रो. साधू सिंह को बड़ी संख्या में मत पड़े थे। मोगा शहर से ही सबसे ज्यादा लीड आम आदमी पार्टी की रही है। इस कारण लोग इस बार भी हमें ही प्यार देंगे और हमारे उम्मीदवार और सबसे ज्यादा मतों से जीतकर सत्ता में आएंगे। अकाली दल की लोक मारू नीतियों के कारण आज हर वर्ग बेहद दुखी और परेशान है। इसलिए लोग अब बदलाव चाहते हैं। जब अकाली-भाजपा और कांग्रेस के बहुत अच्छे प्रदर्शन के आसार नहीं दिख रहे हैं तो आम आदमी पार्टी को अच्छे मत मिल सकते हैं।