24 को रेल राेकेंगे हिंदू संगठन
मलेरकोटलामें हुए गोहत्या कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी होने के कारण सरकार और प्रशासन के खिलाफ पंजाब के सभी प्रमुख हिंदू संगठनों की ओर से 24 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक सभी शहरों में रोल रोको आंदोलन किया जा रहा है।
इसके बाद भी अगर सरकार ने हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई की तो सभी हिंदू संगठन पंजाब बंद के लिए मजबूर होंगे। यह बात शिव सेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मालवा इंचार्ज नवनीत कपूर ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। इस मौके पर शिव सेना बाल ठाकरे के पंजाब प्रमुख अश्विनी शर्मा, शिव सेना हिंदुस्तान के गुरमेल सिंह आदि सदस्य हाजिर थे। (गुलाटी)
प्रेसवार्ता के दौरान बातचीत करते हुए शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत कपूर।