स्टूडेंट्स ने सीखा डांस भंगड़ा डालना
मोगा |डा. सैफुद्दीनकिचलू पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों को डांसिंग, भंगड़ा संगीत की शिक्षा देने के उद्देश्य से विभिन्न मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन एडवोकेट सुनील गर्ग, चेयरपर्सन सुनीता गर्ग, डीन मलकीत सिंह प्रिंसिपल हेमप्रभा सूद आदि मौजूद थे। इस मौके चेयरमैन गर्ग ने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबलों का आयोजन स्कूल में आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान भंगड़ा टीचर वरिंदरपाल सिंह, गिद्दा टीचर कमलजीत, डांस टीचर सुजाता मनीषा अरोड़ा ने बच्चों को डांस, संगीत, गिद्दा भंगड़ा सीखने की कलाओं की जानकारी दी। (शिवा)