- Hindi News
- नगर निगम चुनाव में देंगे उम्मीदवारों का साथ: अमित
नगर निगम चुनाव में देंगे उम्मीदवारों का साथ: अमित
भारतीयजनता पार्टी के युवा मोर्चा विंग नगर निगम और नगर काउंसिल चुनाव में अकाली-भाजपा उम्मीदवारों का बढ़-चढ़कर साथ देगा। यह बात भाजयुमो के मेंबरशिप के को इंचार्ज पंजाब एवं सचिव पंजाब अमित सांपला तथा माझा जोन के इंचार्ज सुशील शर्मा ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास बांसल के निवास स्थान पर कहीं। इससे पहले अध्यक्ष विकास बांसल की अगुवाई में सभी सदस्यों ने सांपला शर्मा को दोशाला स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस दौरान अमित सांपला ने कहा कि भाजपा की ओर से 21 लाख मेंबरशिप अभियान में युवा मोर्चा बढ़-चढ़कर साथ देगा। इसी कड़ी तहत पूरे पंजाब में 15, 16, 17 दिसंबर को कालेजों, यूनिवर्सिटियों के बाहर मेंबरशिप अभियान के कैंप लाए जाएंगे, जिस तहत मोगा के गगन बांसल को मेंबरशिप अभियान का इंचार्ज प्रदीप बधनी को सह इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास बांसल मेंबरशिप अभियान इंचार्ज गगन बांसल ने कहा कि उनकी ओर से मेंबरशिप अभियान को कामयाब बनाया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव विनय शर्मा, विकास गाबा कोटईसे खां, जिला उप प्रधान गौतम गुप्ता, शहरी अध्यक्ष राहुल गर्ग, दविंदर बराड़, अभिषेक जिंदल, राजन सूद आदि हाजिर थे।(शिवा)
भाजयुमो के पंजाब सचिव अमित सांपला को सम्मानित करते युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास बांसल।