पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुख दुख दोनों में लें ईश्वर का नाम

सुख-दुख दोनों में लें ईश्वर का नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुखऔर दुख जीवन के दो पहलु है। जो जीवन भर व्यक्ति के साथ चलते है। यह विचार गीता भवन में मंगलवार की शाम श्री सुंदर कांड के पाठ दौरान महा मंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति सुख में हमेशा खुश रहता है जबकि दुख आने पर घबरा जाता है। हमें सुख और दुख दोनों ही घडिय़ों में ईश्वर, प्रभु अपने गुरुदेव के सिमरन करते रहना चाहिए, ताकि दुख-सुख में हम एक जैसा अनुभव कर सकें। इस दौरान महिला मंडल की ओर से जे गुरु फड़दा बांह असी रूल जाना सी.., मना सांवरे नू किवें मनाइदा पहले अपने आप नू गवाइदा.., जैसे भजनों से भक्ति रस बिखेरा। स्वामी सहज प्रकाश ने बताया कि महा मंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद जी महाराज की ओर से चलाई गई संत सम्मेलन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 46 वां संत सम्मेलन 8 फरवरी से 15 फरवरी तक करवाया जाएगा। इस अवसर पर राम रशपाल, पवन अग्रवाल, एडवोकेट सुनील गर्ग, बलदेव लूथरा आदि हाजिर थे। (शिवा)

गीता भवन में प्रवचन करते स्वामी सहज प्रकाश।

लक्ष्मी नारायण धाम में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते।

मोगा| कुलारनगर स्थित लक्ष्मी नारायण धाम में मंगलवार की शाम हनुमान संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित संजय शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यातिथि पहुंचे विधायक जोगिंदर पाल जैन के पीए दविंदर सिंह तिवाड़ी ने दरबार में ज्योति प्रज्वलित की। वहीं महिला संकीर्तन मंडली की ओर से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके भजनों का गायन किया गया।

भजन गायक कादर भगत ने शुक्र करा तेरा सांईया मै शुक्र करा.., मेरी किसे पकड़ी बांह मैनू ला चरणा दे नाल मां..जैसे भजनों के साथ-साथ सांई वे मेरी फरियाद तेरे ताई.., जैसी कव्वालियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान धाम के चेयरमैन सोनू अरोड़ा ने कहा कि मंदिर की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो रहा है। उन्होंने दानी सज्जनों को सहयोग करने की अपील की, वहीं दविंदर तिवाड़ी ने मंदिर के निर्माण कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके मंदिर के अध्यक्ष पविंदर गोयल, कैशियर कमल कुमार, गुरशरणदीप सिंह, सुनील खन्ना, किशन कुमार महिला सत्संग मंडल की महिलाएं उपस्थित थीं।(शिवा)