मूर्ति स्थापना को लेकर की बैठक
श्रीब्राह्मण सभा की बैठक दोसांझ रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते शहरी प्रधान पुनीत शर्मा ने बताया कि सभा की ओर से 26 जनवरी 2015 को भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने ब्राह्मण समाज को समागम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने समेत भवन के निर्माण कार्य में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान एडवोकेट नसीब बावा को मंदिर निर्माण कार्य में सहयोग देने हेतु सभा की ओर से सम्मानित किया गया। इस बैठक में जोगिंदर शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुरजपाल शर्मा, विनोद शर्मा, तेजेंद्र शर्मा, भरत भूषण शर्मा, जगदीश शर्मा, हरबंस लाल, नरेन्द्र बाली, नसीब बावा, चांद शर्मा, पंडित कश्मीरी लाल हाजिर थे। (शिवा)