पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माउंट लिटरा स्कूल में अभ्यास करवाया टेस्ट

माउंट लिटरा स्कूल में अभ्यास करवाया टेस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंटलिटरा जी स्कूल में स्टूडेंट्स के पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए और उच्च दर्जे की शिक्षा मुहैया करवाने के लिए अभ्यास टेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके संस्था के चेयरमैन अशोक गुप्ता, डायरेक्टर गौरव गुप्ता तथा अनुज गुप्ता ने बताया कि माउंट लिटरा जी के स्टूडेंट्स को समय-समय पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि इस संस्था में अन्य स्कूलों के स्टूडेंट्स की पढ़ाई के स्तर की जांच के लिए एक विशेष अभ्यास टेस्ट करवाया गया, जिसमें 700 के करीब स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके स्कूल प्रिंसिपल दिवजोत कौर ने बताया कि टेस्ट के दौरान स्टूडेंट्स से गणित से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस मौके टेस्ट लेने के लिए केशव तथा राकेश विशेष तौर पर हाजिर हुए। इस मौके हरप्रीत कौर, ऋचा, दिनेश, मनप्रीत सिंह के अलावा संस्था का समूह स्टाफ हाजिर था।

माउंट लिटरा में टेस्ट में हिस्सा लेते विद्यार्थी।