पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नार्थ वेस्ट में मेरिट के आधार पर मिलेगी स्कॉलरशिप

नार्थ वेस्ट में मेरिट के आधार पर मिलेगी स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नार्थवेस्ट कॉलेज के प्रबंधकों की ओर से विद्यार्थियों को ज्ञानी सरदारा सिंह गिल स्कॉलरशिप मैरिट के आधार पर स्कॉलरशिप देने का फैसला लिया है। 85 स्कूलों में 10वीं 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल, कामर्स आर्ट्स विषय से संबंधित विद्यार्थियों का स्कॉलरशिप टेस्ट लेकर यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। संस्था के चेयरमैन लखबीर सिंह गिल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य इलाके के 300 गांवों को मियारी सस्ती शिक्षा मुहैया करवाने के साथ साथ पढ़ाई में होशियार, लेकिन आर्थिक पक्ष से कमजोर विद्यार्थियों की मदद करना है। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभप्रीत सिंह गिल, दिलप्रीत सिंह, डायरेक्टर एनके महेश्वरी, एडमिशन सेल के हेड एसपी सिंह धुन्ना ने बताया कि इस टेस्ट में 8500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ज्ञानी सरदारा सिंह स्कॉलरशिप टेस्ट के अधीन परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों का नतीजा आने पर उनको योग्यता के अनुसार 1 करोड़ 35 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। (शिवा)

बुधवार को नार्थ वेस्ट कॉलेज में स्कॉलरशिप टेस्ट में भाग लेते विद्यार्थी।