- Hindi News
- आईएसएफ देश भर के पांच बेस्ट फार्मेसी इंस्टीट्यूट में शामिल
आईएसएफ देश भर के पांच बेस्ट फार्मेसी इंस्टीट्यूट में शामिल
आलइंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन(एआईसीटीई) तथा कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सर्वे में देश के पांच सर्वश्रेष्ठ कालेजों में आईएसएफ कॅालेज आफ फार्मेसी मोगा को चुना गया है।
एआईसीटीई सीआईआई द्वारा ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम नालेज एक्सपो के दौरान यह घोषणा की गई। इस अवसर पर कालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कालेज के समूह स्टाफ स्टूडेंट्स को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आईएसएफ कालेज का नाम देशभर के पांच सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कालेजों में शामिल होना गर्व की बात है। गर्ग ने बताया कि पिछले वर्ष भी आईएसएफ कालेज का नाम देश भर के पांच सर्वश्रेष्ठ फार्मेसी कालेजों में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि कालेज में स्टूडेंट्स को गुणवत्ता उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है और कालेज की लेबोरेट्रीज को आधुनिक यंत्रों से सुशोभित किया गया है।
चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने बताया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली, नवीनतम प्रयोगों एवं इंडस्ट्री के साथ विभिन्न उत्पादों तथा प्रक्रियाओं के विकास के लिए आईएसएफ कालेज में चल रिसर्च कार्याे को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण एआईसीटीई द्वारा सर्वोच्च संस्थाओं में इसका नाम शामिल किया गया है।
सर्वे रिपोर्ट में आईएसएफ का नाम दिखाते हुए चेयरमैन प्रवीण गर्ग अन्य।