क्लब 700 वाहनों पर लगाएगा रिफ्लेक्टर
आएदिन सड़कों पर हो रहे हादसों में जा रही जानों को रोकने के लिए लायंस क्लब मोगा विशाल की ओर से 700 वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को जिला परिवहन अधिकारी अमरेश्वर सिंह ने ट्रालियों पर रिफलेक्टर लगाकर की। क्लब के अध्यक्ष अश्विनी सिंगल मनिया ने कहा कि बदलते मौसम के चलते आने वाले दिनों में सड़कों पर कोहरा होगा, जिस कारण सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चारपहिया वाहनों पर आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है। वहीं डीटीओ अमरेश्वर सिंह ने शहरवासियों से अपील की कि वाहन चलाते समय वाहनों के कागजात पूरे रखे रात के समय गाड़ी खड़ी करते समय उसके लाइटें जलाकर रखें, ताकि किसी हादसे से बच सकें। इस मौके गौरव गुप्ता, दविंदरपाल रिंपी, राजेन्द्र गोयल, डा. इकबाल, राकेश जैसवाल, दीपक तायल, गुरप्रीत सिंह जस्सल आदि उपस्थित थे।(शिवा)
ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगाने की शुरूआत करते डीटीओ अमरेश्वर सिंह।