चोरी के आरोप में पांच नामजद
मोगा |गांवभागीके में किसान के खेत में मोटर वाले कमरे को तोड़ कर उसमें से खेती के औजार अन्य सामान पेड़ चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना निहाल सिंह वाला के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि जगजीत सिंह हरजीत दो भाई निवासी रामा (थाना बधनी कलां) ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उन्होंनें गांव भागीके में जमीन खरीदी है। गांव भागीके के निवासी कृपाल सिंह, सतपाल सिंह , मलकीत सिंह, बलजीत सिंह हरदीप सिंह ने उनके मोटर वाले कमरे से मलबा, खेतीबाड़ी के औजार, पेड़ अन्य सामान चोरी कर लिया। सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)