पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी नहीं आने पर की नारेबाजी

पानी नहीं आने पर की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरीबीरेखा के अधीन आने वाले लोगों के नीले कार्ड बनने को लेकर गांव डाला के लोगों ने गांव के सरपंच की अगुवाई में डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।

धरने में गांव की मौजूदा अकाली सरपंच नरेन्द्र कौर ने कहा कि उनके गांव में फूड सप्लाई विभाग को 406 लोगों के नीले कार्ड बनाने संबंधी लिस्ट भेजी गई थी। लेकिन उसमें भी पक्षपात करके 131 कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बने कार्डों को भी वापस कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के मूलभूत सुविधाओं से वंचित गरीब लोगों के जब तक कार्ड जारी नहीं होते तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में चल रही धड़ेबंदी के चलते फूड सप्लाई विभाग का कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इस कारण मजबूरी वश उन्हें डीसी कार्यालय के आगे धरना लगाने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने पंजाब सरकार से ग्रामीणों की समस्याओं की ओर ध्यान देने की मांग और डीसी जतिंदर पाल सिंह को मांग पत्र दिया। (गुलाटी)

जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के सामने डाला के ग्रामीणों द्वारा दिए धरने को संबोधित करती सरपंच नरेन्द्र कौर।

वाल्मीकि कालोनी, इंदिरा कालोनी रैगर बस्ती के निवासी पीने वाला पानी आने के चलते बाल्टियां लेकर रोष जताते हुए।