पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गो हत्यारों पर कार्रवाई की मांग, दिया धरना

गो हत्यारों पर कार्रवाई की मांग, दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4दिसंबर को लाल सिंह रोड पर गोवंश के सिर मिलने और गो हत्यारों का पता चलने के रोष में शिव सेना हिंदुस्तान की ओर से जिला स्तरीय धरनों की शुरुआत के तहत बुधवार की सुबह जिला प्रबंधकीय काम्पलेक्स के बाहर रोष धरना देकर पंजाब सरकार गोवंश की हत्या के आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रधान पवन गुप्ता ने कहा कि आज गो माता की निर्मम हत्या की जा रही है, जिसे शिव सेना हिंदुस्तान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि गो हत्या बिलकुल बंद होनी चाहिए और गो हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही एेलान किया है कि हर जिले में गोशाला का प्रबंध करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा को गोहत्या करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का पंजाब सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। पंजाब सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में 17 दिसंबर को पंजाब स्तरीय धरना लगाया जाएगा और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम मांग पत्र एसडीएम सुरेन्द्र कौर को सौंपा गया। इस मौके पर जिला प्रधान गुरमेल सिंह, उपप्रधान राम बचन राय, सीनियर उपप्रधान विनोद कुमार भोला, विजय कुमार मिश्रा, बाबा बलवंत सिंह, बलदेव सिंह, कृष्ण कुमार, राजकुमार के अलावा अन्य जिलों के सदस्य मौजूद थे। (गुलाटी)

Ȥधरने को संबोधित करते शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता।