हमारी जान ले सकती है लापरवाही
दैनिकभास्कर के महाअभियान से जुड़ते हुए स्प्रिंग डील पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापकों स्टूडेंट्स ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।
स्टूडेंट्स ने दूसरों को भी सड़क नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान स्कूल के प्रेजिडेंट जतिंदर पाल सिंह गिल ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना किसी भी दुखद दुर्घटना का कारण बन सकती है। इससे जान तक जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि नशा ड्राइविंग का कोई मेल नहीं है। इसलिए नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय ही किसी से बातचीत करें, ओर ही मोबाइल फोन सुने। स्कूल प्रिंसिपल शैली धीर ने कहा कि हर नागरिक का फर्ज बनता है कि नियमों को ध्यान में रखकर ड्राइविंग करे। इससे हम अपने साथ साथ दूसरों की सुरक्षा भी निश्चित कर सकते है। इसमें हम सबको ट्रैफिक पुलिस का साथ देना चाहिए और सड़कों पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए नौजवान, स्टूडेंट्स, समाज सेवियों गांवों के क्लबों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की समस्या से तब ही निजात मिल सकता है, अगर हम खुद ट्रैफिक नियमों की पालना करेंगे।
इस अवसर पर सविता रानी, रीतू अरोड़ा, कर्मजीत कौर, जसबीर कौर, स्वाति, मनप्रीत, ऊषा, एडूकोम कम्पनी के संजीत शर्मा, जतिंदर सिंह, नीतिका स्कूल का समूह स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित थे।
ट्रैफिक नियमों के पालना की शपथ ग्रहण करते स्टूडेंट्स स्कूल स्टाफ।
जागरुकता