पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म चार साहिबजादे देख स्टूडेंट्स भावुक

फिल्म चार साहिबजादे देख स्टूडेंट्स भावुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल धुड़कोट कलां के स्टूडेंट्स को कोआर्डिनेटर मनीषा गोयल की अगुवाई एजुकेशन टूर लगाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने जगराओं के सिनेमा घर में चार साहिबजादे फिल्म देखी और सिख इतिहास के बारे जानकारी हासिल की। इसके बाद स्टूडेंट गुरुद्वारा नानकसर मैहतेयाना साहिब में नतमस्तक हुए। इससे बच्चों ने जानकारी प्राप्त की कि किस तरह हमारे गुरुओं ने बलिदान देकर सिख धर्म को कायम रखा और इंसानियत की सेवा की। धार्मिक फिल्म चार साहिबजादे गुरुद्वारा मैहतेयाना साहिब गुरुओं की ओर से दिए त्याग बलिदान को समर्पित दृश्य देखकर छात्र अध्यापक भावुक हो गए। इस मौके पर प्रिंसिपल राधा मल्होत्रा ने बच्चों स्टाफ को सफलतापूर्वक टूर के लिए बधाई दी। (संदीप)

गुरुद्वारा नानकसर में नतमस्तक होने पहुंचे विद्यार्थी अध्यापक