- Hindi News
- 80 बच्चों को 6 महीने मुफ्त सिलाई की ट्रेनिंग देगा ट्रस्ट
80 बच्चों को 6 महीने मुफ्त सिलाई की ट्रेनिंग देगा ट्रस्ट
पढ़ी-लिखीयुवतियों को रोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य सरबत भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गांव नंगल में मुफ्त सिलाई सेंटर की शुरुआत की गई। यह सेंटर मैनेजिंग ट्रस्ट के ट्रस्टी एसपी ओबराय के निर्देशों पर शुरू किया गया है। इस मौके पर ट्रस्टी दर्शन सिंह लोपो, रेशम सिंह जीता वाला, बेअंत कौर धालीवाल, रुरल एनजीओ ब्लॉक निहाल सिंह वाला के प्रधान अजायब सिंह लोपो, गुरप्रीत सिंह तख्तूपुरा, प्रेम सिंह, पूर्व पंच सुखदेव सिंह ने संयुक्त तौर पर सेंटर का शुभारंभ किया। सेंटर के प्रबंधकों ने बताया कि इस सेंटर में 80 बच्चों को 6 महीने की सिलाई की मुफ्त सिखलाई दी जाएगी। इससे पहले भी ट्रस्ट की ओर से मोगा, बधनी कलां, घलकलां, नंगल समालसर में 5 मुफ्त सिलाई सेंटर मोगा, बधनी कलां जैमलवाला में तीन मुफ्त कंप्यूटर सेंटर भी चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर लखविंदर सिंह, देसराज, बाबा महेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह, सिलाई टीचर रमनदीप कौर, निर्मल सिंह, जीत सिंह, नछत्तर सिंह, जसवीर सिंह हाजिर थे।
सिलाई सेंटर की शुरुआत पर संबोधित करते हरजिंदर चुगावां।