पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"श्रद्धा से पुकारों तो मिलते हैं भगवान\'

\"श्रद्धा से पुकारों तो मिलते हैं भगवान\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमेंभगवान से दुनियावी वस्तुएं मांगने की जगह सिर्फ प्रभु की भक्ति मांगनी चाहिए। प्रभु की भक्ति से तन और मन निरोग रहता है। यह प्रवचन रविवार की सांय वेदांत भवन में स्वामी वेदांता नंद मेमोरियल इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से आयोजित सत्संग में पंडित सत्य नारायण जी ने कहे। उन्होंने कहा कि निरोग तन ही सभी प्रकार का पुरुषार्थ कर सकता है। सत्संग में आने पर प्राणी धीरे-धीरे बुराइयों से दूर होता है। जो प्राणी अपनी बुराई को स्वयं पहचान कर उसे दूर करने का प्रयास करता है भगवान भी उसका साथ देते है। उन्होंने कहा कि धरती पर जन्म लेकर बड़ों का सत्कार, छोटों से प्रेम करना चाहिए। इससे पहले वेदांत परिवार के सदस्य पंकज दुबे ने जे गुरु फड़दा बांह..., सतगुरु तुम्हारे प्यार ने जीना..आदि भजनों का गायन किया। वहीं वेदांत परिवार के सेवादार प्रो. वीके सूद ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद महाराज के पदचिन्हों पर चलते हुए वेदांत परिवार की ओर से प्रत्येक रविवार को सत्संग किया जाता है, ताकि स्वामी जी के दिए उपदेशों को घर-घर पहुंचाया जा सकें। सत्संग का समापन गुरु वंदना से किया गया। इस अवसर पर मीरा सूद, सीता राम जैदका, गायत्री जैदका, धर्मपाल मित्तल, खुशवंत जोशी, मनोज बांसल आदि उपस्थित थे।(शिवा)

विधायक जोगिंदर पाल जैन को सम्मानित करते ग्रीन वेलफेयर सोसायटी के सदस्य।

पंडित सत्य नारायण।

सत्संग में भजनों का गायन करते वेदांत परिवार के सदस्य।

छम-छम नाचे वीर हनुमाना..पर झूमे श्रद्धालु

मोगा| ग्रीनवेलफेयर सोसायटी सहज कॉॅलोनी की ओर से रविवार की रात को हनुमान जी के 5वें संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पं. नंदकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में रोबिन गोयल ने परिवार समेत गणपति पूजन किया। वहीं बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक जोगिंदर पाल जैन ने हनुमान के दरबार में ज्योति पूजन किया। संकीर्तन का आगाज संकट मोचन संकीर्तन मंडल की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ करके किया गया। वहीं भजन गायक नरेश शर्मा ने दुनिया में देव हजारों है हनुमान तुम्हारा क्या कहना..., दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं संकट हरने वाले को हनुमान कहते है.., छम-छम नाचे वीर हनुमाना.., आदि भजनों से जहां पूरी रात भक्ति रस बिखेरा। वहीं श्रद्धालु भी हनुमान जी के भजनों पर झूमते रहे। संकीर्तन के समापन पर विधायक जोगिंदर पाल जैन को स्मृति चिन्ह सिरोपा देकर सम