बाइक बेकाबू होने से मां-बेटी घायल
मोगा| गांवअम्मीपुर से लोहगढ़ आती लिंक रोड पर बाइक बेकाबू होने से दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिससे सवार मां बेटी घायल हो गए। वहीं मोटरसाइकिल चालक को भी मामूली चोटें आई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन अमनजोत कौर प|ी लखविंदर सिंह निवासी लोहगढ़ ने बताया कि वह बाइक पर अपने पति लखविंदर सिंह मां नरिंदर कौर के साथ अम्मीपुर रहते अपने परिजनों को कुछ दिन पहले हुई शादी की मिठाई देकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह अम्मीपुरा से लोहगढ़ लिंक रोड से गुजर रहे थे तो अचानक तेज मोड़ के चलते उनकी पति लखविंदर सिंह मोटरसाइकल से संतुलन खो बैठा। इसके चलते उनका मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हो गया। (संदीप)