- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने की धार्मिक स्थान की यात्रा
स्टूडेंट्स ने की धार्मिक स्थान की यात्रा
लालालाजपत राए मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टूडेंट्स ने आनंदपुर साहिब की यात्रा की। यात्रा को कॉलेज के डायरेक्टर डाॅ. चमन लाल सचदेवा ने रवाना किया। इसकी अगुवाई कॉलेज के शिक्षक प्रभजीत सिंह, जसवंत सिंह और विशालजीत कौर ने की। इस दौरान स्टूडेंट्स ने तख्त केशगढ़ साहिब में मत्था टेका। इसके बाद अध्यापकों ने स्टूडेंट्स को विरासत-ए-खालसा में ले जा उन्हें पंजाबी इतिहास, गुरुओं से संबंधित इतिहास की चित्रकारी के रूबरु करवाया। छात्रों ने विरासत-ए-खालसा में अपने इतिहास के बारे में जानकारी लेने के साथ-साथ यहां मौजूद पुरातन इतिहास के बारे में दुलर्भ चित्रकारी का भी आनंद उठाया। इसके बार उन्होंने किरतपुर साहिब के दर्शन किए। फिर बाबा बुढ़े शाह की दरगाह पर सभी ने मथा टेक हाजरी लगवाई। इसके साथ ही स्थित गुरदित्ता जी के तप अस्थान के भी सभी ने दर्शन किए। छात्रों ने इस धार्मिक यात्रा को कभी भुलने वाली यादगार बताया।
छात्रों को यात्रा के लिए रवाना करते हुए डायरेक्टर डा. चमन लाल सचदेवा