- Hindi News
- चुनावों में युवाओं का रहेगा मुख्य किरदार
चुनावों में युवाओं का रहेगा मुख्य किरदार
मोगा| पंजाबमें होने वाले नगर निगम काउंसिलों चुनावों में युवाओं का मुख्य किरदार होगा। युवा ही देश की रीढ़ की हड्डी है। यह बात सोमवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास बांसल ने प्रेस वार्ता करते हुए कही। बंसल ने कहा कि पूरे देश में सदस्यता अभियान भाजपा की ओर से चलाया जा रहा है। वहीं जिले में भी 14 से 16 दिसंबर तक जिले के विभिन्न कॉलेजों में जाकर युवाओं को भाजपा के साथ जोड़कर मेंबरशिप अभियान चलाया जाएगा।