पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक बेकाबू होने से युवक घायल

बाइक बेकाबू होने से युवक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| गांवचक्क कनिया निवासी मोटरसाइकिल सवार युवक कोटइसे खां रोड पर बाइक से गिरकर घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन गांव चक्क कनिया निवासी बलकार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक पर कस्बा कोटइसे खां आया था। इसके बाद जब वह गांव की ओर वापस लौट रहा था तो एक तेज मोड़ पर वह मोटरसाइकिल से अपना संतुलन खो बैठा और बेकाबू हो दुर्घटना ग्रस्त हो गया। उसे घायल अवस्था में राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचित कर उसकी सहायता से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। (संदीप)