पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 को ब्लैक डे मनाने की घोषणा

10 को ब्लैक डे मनाने की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टूडेंट यूनियन ने 10 दिसंबर को फरीदकोट में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस को काले दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। यूनियन के प्रदेश महासचिव रजिंदर सिंह को रिहा करवाने के लिए मोगा के सरकारी स्कूल गुरु नानक रोडे, सीनियर सेकंडरी स्कूल डरोली भाई, खुखराना, माड़ी मुस्तफा और चडीक की समूह शिक्षण संस्थाओं में रैलियां निकाली गई।

पीएसयू के वित्त सचिव कर्मजीत सिंह कोटकपूरा, जोनल अध्यक्ष हरदीप कौर कोटला ने बताया कि जिला फरीदकोट में एक साल से लगभग 30 बच्चे, नौजवान युवतियों को अगवा किया जा चुका है। पीडि़तों के परिवारों की ओर से समूह जत्थेबंदियों के सहयोग से पिछले 6 माह से संघर्ष जारी है।

वहीं इस दौरान अगवा हुए एटीएम पैसे डालने का काम करने वाले मनोज कपूर के परिवार की ओर से पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगातार धरना दिया जा रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस की ढीली कार्यशैली से जहां पीडि़तों के परिवारों में रोष है, वहीं जिला निवासी भी नाराज है। जिलाध्यक्ष सुखजीत सिंह ने बताया कि मानवीय अधिकारों की सुरक्षा के लिए नौजवान, विद्यार्थी, मजदूर, किसान महिलाएं लगातार संघर्ष कर रहे है। लेकिन इसका कोई असर नहीं हो पा रहा। उल्टा संघर्षशील जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों आम लोगों पर लाठीचार्ज तक करवाया जा रहा है।

पीएसयू के प्रदेश महासचिव रजिंदर सिंह ने अगवा हुए बच्चों को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, को गिरफ्तार कर पुलिस की ओर से बुरी तरह पीटने के साथ साथ झूठा पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। इसी रोष स्वरूप यह कदम उठाया गया। इस अवसर पर पीएसयू के जिला सचिव प्रवेश खान, दविंदर सिंह, बलकरन सिंह, जगदीप सिंह, बलवंत सिंह, हरदीप कौर कोटला ने भी अपने विचार रखे। (संदीप)