- Hindi News
- राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
60वींपंजाब राज स्कूल्स गेम्स के मार्शल आर्ट मुकाबले वार हीरोज स्टेडियम में शुरू हो गए हैं। मुकाबले में 11 जिलों की टीमें (अंडर-14, 17, 19 साल लड़के-लड़कियां) भाग ले रही हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल सिंह सिद्धू सहायक शिक्षा अधिकारी खेल गुरमीत सिंह घराचों की देखरेख में शुरू हुए मुकाबले के पहले दिन वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के ओएसडी अमनवीर सिंह सिद्धू ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की।
यहरहे परिणाम: अंडर-14साल लड़कियों में 23 किलो से कम भार में गगनप्रीत कौर मोगा ने पहला, विसकी गुरदासपुर ने दूसरा हरमनजोत कौर पटियाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 27 किलो से कम भार में हरप्रीत कौर रूपनगर ने पहला, गगनदीप कौर मोगा ने दूसरा संदीप कौर लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 31 किलो से कम भार में मनीषा रूपनगर ने पहला, खुशप्रीत कौर फाजिल्का ने दूसरा सपिंदर पटियाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 साल लड़के में 25 किलो से कम भार में हरप्रीत सिंह रोपड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मौके पर गुरमीत सिंह एईओ, जशनदीप सिंह सरपंच, बलजिंदर सिंह लाडी, लेक्चरर जतिंदर सिंह विक्की, लेक्चरर जवाहर लाल, सुरजीत सिंह भट्ठल, चमकौर सिंह, राम लाल, इंद्रपाल सिंह, संजीव शर्मा, अमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह नीना, गुरशरण सिंह, जीवन कुमार, हरकेश कुमार, परमजीत कौर, कांता रानी, दलवीर कौर, शंभू सागर, रजेश कुमार, मुनीश कुमार आदि मौजूद थे।
सोमवार को संगरूर में मुकाबले की शुरुआत करवाते हुए अमनवीर सिंह चेरी।