पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमा कर्मियों ने धरना दे की नारेबाजी

बीमा कर्मियों ने धरना दे की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंश्योरेंसरेगुलेटर बिल एक्ट 2008 को अगर केंद्र सरकार की ओर से पास किया जाता है तो इसके विरोध में देश भर के बीमा कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। वीरवार को बीमा कर्मचारियों ने गेट रैली कर धरना देकर नारेबाजी की।

इस बारे में नॉर्दर्न जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के सचिव रतन चंद ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से इंश्योंरेस रेगुलेटर बिल 2008 के तहत देश में बीमा कारोबार में विदेशी देशों को 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत का बिजनेस पार्टनर बनाया जा रहा है। इससे छोटी बचतें पर इस सेक्टर में होने वाले बिजनेस पर भी विदेशी कब्जा हो जाएगा। इस बीमा बिल के विरोध के लिए बनी सिलेक्ट कमेटी की सिफारिशों का विरोध आज देश भर में बीमा कर्मचारियों ने प्रदर्शन एवं गेट रैलियां करके किया। उन्होंने कहा कि इस बिल को लोकसभा में पास करवाने के बाद अब राज्यसभा में पेश किया जा रहा है।

सरकार के इस कदम से निजी विदेशी बीमा कंपनियों का हमारे देश की छोटी बचतें पर कब्जा हो जाएगा। संगठन के प्रधान बलदेव सिंह राजेयाना ने कहा कि सरकार सब कुछ विदेशी निवेश पर छोड़ रही है, जिस पर विश्वास करना सच्चाई से कोसों दूर है।

उन्होंने मांग की कि देश विरोधी एवं बीमा धारकों के विरोधी बिल को वापस लेकर देशहित में कदम उठाए जाए। इस मौके पर ब्रिज लाल, दर्शन सिंह, राजेन्द्र कुमार, पूनम अरोड़ा, अंजली सेठी, साधना गांधी ने भी संबोधित किया। (संदीप)

बीमा दफ्तर के आगे गेट रैली करके नारेबाजी करते बीमा कर्मचारी।