नशेड़ी ने निगली जहरीली वस्तु, मौत
गांवबुघीपुरा निवासी शराब के आदी व्यक्ति ने नशे की हालत में जहरीली वस्तु निगल ली। उसकी हालत बिगड़ने पर इससे पहले की परिजन उसे किसी डॉक्टर के पास ले जाते उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी थाना मैहना के एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अमरजीत सिंह ने उन्हें दिए बयानों में बताया कि मृतक बलविंदर सिंह पुत्र चनन सिंह के शराब के नशे का आदी था। बलविंदर सिंह दो बच्चों का पिता था।नशे की हालत में ही उसने रविवार को जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसे उल्टियां आनी शुरू हो गई। उनकी ओर से सोमवार की दोपहर लाश का धारा 174 के तहत कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया। (संदीप)