पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशीले पदार्थ बरामद, दो महिलाओं समेत 5 काबू

नशीले पदार्थ बरामद, दो महिलाओं समेत 5 काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने गश्त के दौरान दो महिलाओं समेत पांच लोगों को काबू कर उनसे नशीले पदार्थ बरामद किए है। सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर दिलबार अली ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान गांव गेहलीवाला के रजवाहे पुल के पास से मंजीत सिंह निवासी दौलेवाला को 500 ग्राम नशीले पाउडर समेत काबू किया है। इसी तरह थाना सिटी के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान फोकल प्वाइंट के पास बाइक सवार जोगिंदर सिंह इकबाल सिंह निवासी खोसा रणधीर की तलाशी लेने पर उनसे 24 बोतलें शराब की बरामद की है। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी जिसमें महिला सिपाही समेत गांव में गश्त के दौरान महिला पीपली निवासी दौलेवाला को काबू कर उसके पास से 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। इसी तरह नारकॉटिक्स सेल के एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी जिसमें महिला सिपाही समेत गांव कोट मोहम्मद खां के पास महिला बलजीत कौर निवासी इंदगढ़ को काबू कर उसके पास से 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। (गुलाटी)