यातायात नियम पालन से बच सकती हंै जानें
अगरहम सड़क नियमों का पालन करेंगे तो सड़कों पर हादसे कम होंगे और कीमती जाने बच सकेंगी। यह बात बुधवार को सड़क हादसों के खिलाफ चलाए जा रहे भास्कर महा अभियान के साथ जुड़कर रजिन्द्रा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने कही।
प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से सड़क हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए भास्कर महाअभियान की प्रशंसनीय की। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इस तरह की मुहिम से जुड़कर विद्यार्थियों अपने आसपास के लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर ट्रैफिक जागरुकता को लेकर स्कूल प्रांगण में छठी से बाहरवीं तक के स्टूडेंट्स के बीच पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए, जिसमें स्टूडेंट्स ने आए दिन सड़कों पर हो रहे हादसों को अपने हुनर के साथ पोस्टरों पर प्रदर्शित किया। बच्चों ने पोस्टर मुकाबले में यातायात नियमों की पालना करना, वाहन चलाते समय गाड़ी के कागजात पूरे रखना, दो पहियां वाहनों पर ट्रिपल सवारी करना, सड़क पर अपनी साइड पर चलना आदि ट्रैफिक नियमों का संदेश देते हुए स्लोगन बनाए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने ट्रैफिक नियमों की पालना की शपथ ली और बोले वह खुद भी ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले में छात्रा परमिंदर कौर प्रथम, मुस्कान द्वितीय और मानसी तृतीय स्थान पर रही। सुखजिंदर सिंह ने इन मुकाबलों में चौथा स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीचर रीतू, गुरप्रीत सिंह समूह स्टाफ उपस्थित था। (शिवा)
रजिन्द्रा पब्लिक स्कूल में हादसों को रोकने के लिए चलाई गई भास्कर महाअभियान से जुड़कर पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में भाग लेते विद्यार्थी।