घर से गया व्यक्ति लापता
मोगा | धर्मसिंह नगर निवासी व्यक्ति 8 दिसंबर को बैंक में से पैसे निकलवाने की बात कह घर से गया था। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार बुजुर्ग ने अपने खाते से 8 हजार रुपए भी निकलवाए थी थे, लेकिन वह घर नहींं लौटा। काफी ढूंढने के बाद नहीं मिलने पर उसके बेटे सूरज प्रकाश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। धर्म सिंह नगर निवासी सूरज प्रकाश ने बताया कि उसका पिता सुरिंदर कुमार 8 दिसंबर को घर से बैंक अकाउंट में से पैसे निकलवाने की बात कह गया था। लेकिन घर नही लौटा। रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों के यहां ढूंढने के बाद भी उनका कहीं पता चला। इस पर इसकी सूचना सिटी 1 को देने पर पुलिस ने डीडीआर काट कार्रवाई शुरू कर दी है। (संदीप)
सुरिंदर कुमार