दवाई के ओवरडोज से बीमार व्यक्ति की मौत
गांवलंडे निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने बीमारी में दवाई का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर वारिसों ने उसे बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां बुधवार देर रात काे उसने दम तोड़ दिया।
थाना समालसर के हवलदार ठाणा सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक मनदीप सिंह के पिता महिंदर सिंह ने उन्हें दिए बयानों में बताया कि उनका बेटा मनदीप सिंह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इस कारण उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को मनदीप सिंह की ओवरडोज लेने से तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तुरंत बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने वीरवार को मृतक के पिता महिंदर सिंह के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते पोस्टमार्टम के बाद लाश को वारिसों को सौंप दिया। (संदीप)