पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना

दिनदहाड़े महिला का पर्स छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें आए दिन बिना नंबर के मोटरसाइकिलों पर सवार युवक महिलाओं से पर्स झपटने की वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वीरवार की दोपहर करीब 1 बजे अहाता बदन सिंह में अपने घर से दुकान पर जा रही महिला मनदीप कौर अभी घर से कुछ ही दूर चली थी कि बिना नंबर प्लेट के पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उससे पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर जब तक मोहल्लावासी इकट्ठा हुए तब तक युवक मोटरसाइकिल सवार फरार हो चुके थे। महिला के पति मनिंदर सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने थाना सिटी साउथ के प्रभारी को मौके पर फोन किया, लेकिन करीब 3 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। महिला के पर्स में करीब 8 हजार रुपए की नकदी दो मुंदरियां थीं।

कररहे हैं मामले की जांच : थाना प्रभारी

थानासिटी साउथ के प्रभारी जसविंदर सिंह ने कहा कि जिस समय घटना हुई वह शहर से बाहर थे। मौके पर ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को भेज दिया था। वह खुद मामले की जांच कर रहे है जल्द ही झपटमारों को पकड़ लिया जाएगा।

पर्स झपटने की जानकारी देती मनदीप कौर।