पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम नेे हटवाए कब्जे सामान किया जब्त

निगम नेे हटवाए कब्जे सामान किया जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकारकब्जा धारकों पर नगर काउंसिल का काफी समय से खामोश पड़ा डंडा चल ही पड़ा। वीरवार को सेनेट्री इंस्पेक्टर हरी राम की अध्यक्षता में चले कब्जा हटाओ अभियान में दुकानदारों की अोर से सड़कों पर डिस्पले के लिए लगाया गया सामान जब्त कर लिया गया। काउंसिल ने कस्बे के कोटकपुरा रोड, मुदकी रोड निहाल सिंह वाला रोड़ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जबकि मोगा रोड पर कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा गया। सेनेट्री इंस्पेक्टर हरी राम ने बताया कि उपमंडल मजिस्ट्रेट निधि कल्होत्रा कार्यसाधक अफसर जगजीत सिंह के निर्देशों के चलते कब्जाधारकों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अब नगर काउंसिल कब्जाधारकों पर रेगुलर कार्रवाई करेगा। मोगा रोड पर कार्रवाई करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वीरवार को वे लेट हो गए थे, शुक्रवार को मोगा रोड पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी जसपाल सिंह, सनी सिंह, महेश कुमार, मोती राम, नटवर सिंह, सतप्रकाश, कैलाश कुमार, राज कुमार आदि अभियान में मौजूद थे। (पंकज)

कार्रवाई