- Hindi News
- मीटर बाहर निकालने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन में तनातनी
मीटर बाहर निकालने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन में तनातनी
गांवझंडेआना में बिजली के मीटर बाहर निकालने को लेकर तनातनी हो गई है। इसके लिए गांव में गई टीम को दो बार खाली हाथ लौटना पड़ा है। वीरवार को भी टीम तहसीलदार के साथ गांव में पहुंचे थे, मगर ग्रामीणों ने उन्हें गांव में ही नहीं घुसने दिया।
इस बार टीम फिर से वहां से लौट आई। दोनों पक्षों ने एसडीएम के सामने बैठक की थी। एसडीएम सुरिंदर कौर ने कहा कि वह मौके पर जाकर देखेंगी और इसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा। इस कारण आज भी वहां पर घरों से मीटर बाहर निकालने का काम शुरू नहीं हो सका है।
उल्लेखनीय है कि पावर कार्पोरेशन की ओर से गांव झंडेआना के करीब 650 मीटर घरों से बाहर निकालकर लगाए जाने हैं। एक्सईएन दमनजीत सिंह, तहसीलदार रमेश कुमार, थाना सिटी टू प्रभारी जसविंदर सिंह, थाना चडीक प्रभारी जयंत सिंह, कार्पोरेशन के कर्मचारियों के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान भाकियू एकता उग्राहां के प्रेस सचिव सौदागर सिंह, उपाध्यक्ष नछत्तर सिंह झंडेआना, सुखदेव सिंह नंगल आदि की अगुवाई में ग्रामीण वहां इक्ट्ठा हो गए।
इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि घरों के बाहर मीटर मकान मालिक की मर्जी के बगैर नहीं लगाए जा सकते हैं। यही नहीं अगर मीटर बाहर लगते हैं और लोग इसे तोड़ सकते हैं और नए मीटरों का बिल भी ज्यादा आता है। इसके बाद यूनियन नेताओं की तहसीलदार रमेश कुमार के साथ बात हुई और मामला एसडीएम के सामने ले जाने पर बात कही।
देर शाम एसडीएम से हुई बैठक के दौरान एसडीएम सुरिंदर कोर ने कहा कि वह गांव में जाकर मौका देखेंगी तभी मामले का हल किया जाएगा। जिसके बाद आज फिर से बिजली के मीटर बाहर निकालने का काम नहीं हो सका है।
किसान यूनियन के सदस्य तहसीलदार रमेश कुमार से बात करते हुए।
वीरवार को गांव में ग्रामीणों की ओर से से दिए धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता।