- Hindi News
- 2500 बच्चों ने दी ट्रैफिक नियमों के पालन की सीख
2500 बच्चों ने दी ट्रैफिक नियमों के पालन की सीख
शहरके डीन माडल स्कूल के करीब 2500 बच्चों ने भास्कर महाअभियान के साथ जुड़ते हुए स्कूल के प्रांगण में ग्रीटिंग कार्ड बनाकर पापा को दिए हैं। इसके लिए स्कूल में विशेष आयोजन किया गया था। स्कूल के पहली से 10वीं कक्षा तक के बच्चों में यह प्रतियोगिता करवाई गई थी। इस दौरान स्कूल स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा। इस दौरान प्रिंसिपल सुरिंदर मान ने कहा कि बच्चों से इस तरह की एक्टिविटी पहले कभी नहीं हुई है। माता-पिता सीधे तौर पर अपने बच्चों के साथ जुड़े होते हैं और उनकी ओर से की गई माता पिता को अपील को अभिभावक नहीं भूला सकते हैं। इस दौरान सुरिंदर मान ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से चलाया जा रहा है यह अभियान बेहद सराहनीय है और इसके काफी सार्थक नतीजे भी सामने आएंगे। आज सबसे बड़ी जरूरत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के अलावा सरकार और प्रशासन को उसके काम के प्रति जगाने की है।
माउंटलिटरा में बच्चों ने ली शपथ: ट्रैफिकनियमों को फॉलो करने के लिए माउंट लिटरा स्कूल मैहना में बच्चों की ओर से शपथ ली गई है। स्कूल के हाल में हुई सभा के दौरान स्कूल डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी
ट्रैफिक नियमों के पालना करने हेतु बनाए गए ग्रीटिंग को दिखती स्कूल की छात्रा।
माउंट लिटरा में ट्रैफिक नियमों की पालना करने हेतु शपथ ग्रहण करते विद्यार्थी।
डीएन माडल स्कूल में ट्रैफिक नियमों के पालन को ग्रीटिंग तैयार करते स्टूडेंट।