फाइनेंसर ने लोगों से 32 लाख ठगे
गांवके लोगों को ब्याज का लालच देकर फाइनेंसर ने उनसे लाखों रुपए ठग लिए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध शाखा के सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि सुखदेव सिंह निवासी गांव झंड़ेवाला ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि तारा सिंह संधू निवासी मोगा 2002 में उनके गांव आया और उनसे कहने लगा कि उसने शेरे संधू फाइनेंस कंपनी खोली है। वह अपने पैसे उसके पास जमा करवाकर उनकी ब्याज ले सकते हैं। उसने कहा कि गांव के 14 लोग उसकी बातों में आकर ब्याज के लालच में तारा सिंह संधू के पास पैसे जमा करवाने लगे। उसने कहा कि कुछ साल तक उन्हें ब्याज मिलता रहा, लेकिन बाद में तारा सिंह संधू ने तो उन्हें ब्याज दिया और ही उनके पैसे वापस किए। उसने कहा कि तारा सिंह संधू ने करीब 14 लोगों से 32 लाख, 49 हजार, 946 रुपए की धोखाधड़ी की है। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस को सौंप दी। सब इंस्पेक्टर ने जांच के बाद फाइनेंसर तारा सिंह संधू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)
इनलोगों के थे पैसे : सुखदेवसिंह, सतविंदर सिंह, बलवंत सिंह, अजमेर सिंह, प्यारा सिंह, चरनजीत कौर, जरनैल सिंह, बलराज सिंह, जगसीर सिंह, सुखवीर सिंह, शेर सिंह, कर्मजीत कौर, सुखविंदर कौर और जगसीर सिंह के रुपए हड़प लिए गए।
मोगा | गांवइज्जतवाला के एक युवक को रेलवे में भर्ती करवाने के नाम पर तीन लाख रुपए ठगने के आरोप में पुलिस ने सिपाही समेत 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध शाखा के थानेदार वेद प्रकाश ने बताया कि सुखविंदर सिंह निवासी इज्जतवाला ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे को रेलवे में भर्ती करवाने के लिए उससे 3 लाख रुपये सुखदेव सिंह निवासी इज्जतवाला, बलविंदर सिंह निवासी फारुवाला थाना लक्खोके बहिराम (फिरोजपुर), सिपाही दिलीप सिंह निवासी चक्क मेहर थाना गोइंदबाल साहिब (तरनतारन) ने लिए थे। सुखविदर सिंह ने कहा कि ही उसके बेटे को रेलवे में भर्ती करवाया और ही उनके रुपए वापस किए गए। वह जब उन लोगों से इस बारे में बातचीत करता है तो वह उनसे टालमटोल करतेे हैं। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच ईओ विंग के प्रभारी सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश को सौंप दी। (गुलाटी)