पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म की बात, धर्म पर छोड़ें: धीर

धर्म की बात, धर्म पर छोड़ें: धीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | दिव्यज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज का अंतिम संस्कार 15 दिनों में करने के पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले पर पुन: विचार करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका प्रशंसनीय कदम है। यह बात खत्री सभा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर और जिला प्रधान वरिंदर कौड़ा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष का संस्कार का मामला इस संस्थान से जुडे लाखों श्रद्धालुओं पैरोकारों की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए आशुतोष के संस्कार का मामला सरकार की बजाए इसे संस्थान को सौंप देना चाहिए। धीर ने कहा कि धर्म का मामला धर्म के ही हवाले कर देना चाहिए।