पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई सुरेंद्र शर्मा ने किए वेदांत वाटिका के दर्शन

एनआरआई सुरेंद्र शर्मा ने किए वेदांत वाटिका के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| हिंदूविक्टोरिया टेंपल ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा से आए एनआरआई सुरेंद्र शर्मा ने गीता भवन में वेदांत वाटिका के दर्शन किए। वहीं ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद महाराज की याद में बनाए गए वेदांत संग्रहालय में उनके रखे हुए दिव्य वस्त्र, पादुकाएं और पुस्तकों को भी नतमस्तक किया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सुरेंद्र शर्मा ब्रिटिश कोलंबिया में बने हिंदू टेंपल के अध्यक्ष है। वहीं धार्मिक क्षेत्र में जुड़े हुए हैं। परम गुरुदेव स्वामी वेदांता नंद के शिष्य होने के चलते वह गीता भवन में आशीर्वाद प्राप्त करने पधारे हैं। एनआरआई ने कहा कि वह जब भी भारत आते है तो हरिद्वार में पावन धाम और मोगा में बने गीता भवन के दर्शन अवश्य करते हैं। इस अवसर पर एडवोकेट बोधराज मजीठिया, पवन अग्रवाल, पवन कांसल, रविंदर सूद, हरी अग्रवाल आदि उपस्थित थे। (शिवा)

गीता भवन में एनआरआई सुरेंद्र शर्मा ने वेदांत वाटिका के दर्शन किए।