विज्ञान गणित पर ओलंपियाड आज
शिक्षाविभाग की ओर से विज्ञान और गणित विषयों में स्टूडेंट्स की रोचकता पैदा करने के साथ साथ प्रतियोगिता की भावना विकसित करने के तहत समूह स्कूलों में 12 दिसंबर को विज्ञान गणित विषय का ओलंपियाड करवाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अफसर डा. बलदेव सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ओलंपियाड के तहत छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता निशान सिंह संधू जिला साइंस सुपरवाइजर की देखरेख में करवाई जाएगी। इस प्रतियोगिता के दौरान विज्ञान और गणित विषय के 40 40 प्रश्न 20 जनरल प्रश्न होंगे। यह पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कूल मुक्खी कम नोडल अफसर की निगरानी में करवाया जाएगा। इस मौके विकास चोपड़ा जिला एजुकेट कोआर्डिनेटर, नरिंदरपाल सिंह बराड़, सुपरिटेंडेंट महावीर प्रशाद, जिला वोकेशनल कोआर्डिनेटर अमरजीत सिंह जिला गाइडेंस काउंसलर बरिंदर पाल सिंह आदि उपस्थित थे।
मैथ वर्कशाप की जानकारी देते स्कूल के सदस्य
ओलंपियाड संबंधी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अफसर डा. बलदेव सिंह।
कैंब्रिज स्कूल में मैथ वर्कशॉप कल
मोगा| कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल कोटकपूरा रोड में 13 दिसंबर को मैथ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप को एसएन छिब्बर कंडक्ट कर रहे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल राधा मल्होत्रा ने बताया कि इस तरह की वर्कशाप लगाने से मैथ पढ़ाने वाले शिक्षकों को आधुनिक sप्रणाली के फार्मूलों को समझने और इन्हें छात्रों को आसानी से समझाने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि मैथमेटिक्स ऐसा विषय है जो बिना रुचि पैदा हुए पढ़ा ही नहीं जा सकता। इस वर्कशॉप के बारे में कैंब्रिज स्कूल के डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह कुलदीप सिंह सहगल ने प्रेस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अध्यापकों के ज्ञान में बढ़ावा करने छात्रों के उज्जवल भविष्य में भरपूर योगदान के उद्देश्य से संस्थान में ऐसी वर्कशॉप करवाते रहते हैं। (संदीप)