- Hindi News
- शहरवासियों ने सोमा देवी को किए श्रद्धासुमन अर्पित
शहरवासियों ने सोमा देवी को किए श्रद्धासुमन अर्पित
प्रमुखसमाज सेवी एवं धार्मिक शख्सियत श्री सनातन धर्म शिव मंदिर के पुजारी पंडित पवन गौतम की माता सोमा देवी को वीरवार को लाला लाल चंद धर्मशाला में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि समारोह में विशेष रूप में उपस्थित हुए गीता भवन के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश कथा वाचक पंडित पवन पप्पू ने कहा कि ईश्वर को पाने का साधन प्रेम है प्रेम का नाम ही ममता है। मां से ज्यादा ममता किसी के पास नहीं है। मां प्यार की देवी है। श्रद्धांजलि समारोह में विधायक जोगिंदर पाल जैन, डॉ. मालती थापर, डॉ. पवन थापर मंदिर कमेटी के प्रधान द्वारका नाथ बांसल अन्यों की अोर से माता सोमा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एसएफसी स्कूल के अध्यक्ष मनमोहन जिंदल, पंडित अरूण शुक्ला, नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अनिल बांसल, डा. दीपक कोछड़, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष द्वारका नाथ बांसल, विजय सिंगला, संजय मित्तल, दविंदर गुप्ता, पं. अक्षय शर्मा, प्रवीन शर्मा, जतिंदर शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रिंसिपल शुष्मा शर्मा, प्रवीण शर्मा सहित शहर की धार्मिक, सामजिक संस्थाओं के पदाधिकारी हाजिर थे। (शिवा)
सोमा देवी के श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित शहर के गणमान्य