पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को बांटा 35371 क्विंटल बीज: कृषि मंत्री

किसानों को बांटा 35371 क्विंटल बीज: कृषि मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकार की ओर से हर वर्ग के लोगों की भलाई के साथ साथ राज्य के किसानों की आर्थिक दशा मजबूत करने के लिए उनको बीजों, कृषि औजारों, खाद्य, कीड़े मार दवाइयों पर बड़ी सब्सिडी प्रदान की जा रही है। कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को सुधरी किस्मों के बीज उपलब्ध करवाने की नीति के तहत कृषि विभाग की ओर से गेहूं की अधिक झाड़ देने वाली किस्म एचडी 2967 का 35371 क्विंटल बीज किसानों को बांटा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस किस्म के बीज का बाजार मूल्य 2325 रुपए है, जबकि सरकार की ओर से 700 रुपए की सब्सिडी से किसानों को यह बीज 1625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति बैग 650 रुपए की दर से उपलब्ध करवाया गया है।

कृषि मंत्री ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा मिशन स्कीम चल रही है। इस स्कीम के तहत जिले में जिंक सल्फेट 21 प्रतिशत 125 क्विंटल, क्लोरोपाइरीफॉस 1250 लीटर और 150 क्विंटल मूंगी का बीज 50 प्रतिशत पर किसानों को दिए गए है। उन्होंने बताया कि बीज बांट प्रोग्राम स्कीम के तहत समूचा मोगा जिला अडाप्ट किया जाता है। कृषि अफसर डाॅ. सुखदेव सिंह ने बताया कि जिले में गेहूं के और किस्म के बीजों की बिजाई चल रही है। इसलिए किसान चूहियां पंछियों से बीजों को बचाना चाहिए। इसके अलावा कंगियारियां की बीमारियों की रोकथाम के लिए किसानों को गेहूं के बीजों को उपचारित कर बिजाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीज सोध करने के लिए घूमने वाले बीज शोधक ड्रम का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि दवाई गेहूं के बीज के बनी गहरी लाइन के अंदर लग जाए, क्योंकि बीमारी पैदा करने वाले कीटाणु यहीं छिपे होते हैं।