बूथों रिहायशी प्लाटों की बोली करवाई
मोगा| नयीअनाज मंडी में खाली पड़े बूथों रिहायशी प्लाटों की बोली करवाने के लिए वीरवार को मंडी टाउनशिप के अधिकारी चंडीगढ़ से यहां पहुंचें। इस दौरान प्लाट खरीदने के लिए आढ़तियों में ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया। वहीं 99 प्लाटों की बोली करवाने पहुंचे अधिकारी मात्र 14 प्लाट ही बेच पाए। इस मौके मंडी बोर्ड के डीजीएम हरप्रीत सिंह सिद्धू, जिला मंडी अधिकारी साधू सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव मंजीत सिंह के अतिरिक्त आढ़ती समीर जैन, बलराज सिंगला, अंशु के अतिरिक्त अन्य भी मौजूद थे। मंडी टाउनशिप के प्रशासनिक अधिकारी सुरम सिंह ने बताया की मंडी टाउनशिप के खाली पड़े 99 प्लाटों की बोली, जिसमें बूथ और रिहायशी प्लाट शामिल है। इनकी बोली देने के लिए नियमानुसार बोली देने वाले से 20 हजार का ड्राफ्ट लेकर बोली करवाई गई। उन्होंने बताया की पारदर्शिता से बोली करवाने के लिए पूरी बोली की विडियोग्राफी करवाई गई है। उन्होंनें बताया कि खरीददारों ने 11 बूथ और 3 रिहायशी प्लाट खरीदे गए है। उन्होंने बताया की साढ़े सात मरले के 44 नंबर रिहायशी प्लाट की सबसे ऊंची बोली चरनजीत सिंह ने दी।