पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेवाल ने बांधा समां, स्टूडेंट्स सेे भरा स्टेडियम

ग्रेवाल ने बांधा समां, स्टूडेंट्स सेे भरा स्टेडियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकबड्डी कप के दूसरे दिन ढूडीके में हुए मुकाबलों के दौरान दर्शकों में कोई खास उत्साह देखने को नहीं मिला। पहले दो मैच के दौरान तो आधे से ज्यादा स्टेडियम खाली रहा। तीसरे मैच में प्रशासन ने अपनी लाज बचाते हुए आसपास के कॉलेजों से स्टूडेंट्स से स्टेडियम भरने का प्रयास किया। कुप्रबंधों के कारण ज्यादातर दर्शक स्टेडियम तक ही नहीं पहुंच पाए। कुछेक पुलिस कर्मियों की ओर से की गई धक्केशाही से आहत होकर वापस लौट गए।

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा प्रबंधाें को लेकर पुलिस की ओर से नाके लगाकर स्टेडियमें में जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही थी। मैच से पहले पंजाबी गायक रविंदर ग्रेवाल ने अपने गीतों से दर्शको का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने कई गीत पेश किए गए। इसके बाद स्कूलों के बच्चों ने कल्चरल प्रोग्राम पेश किया। इसके बाद ठीक 12 बजे पहला मैच पुरुषों का आस्ट्रेलिया और स्पेन में हुआ। इसके बाद भारतीय महिला टीम का मुकाबला अमेरिका के साथ और अंतिम मैच पुरुषों का ईरान और अमेरिका का मैच करवाया गया। समारोह के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर कृषि एवं एनआरआई मामले मंत्री तोता सिंह उपस्थित थे। उनके साथ बाघापुराना से विधायक महेशइंद्र सिंह, बीबी राजविंदर कोर भागीके विधायक निहालसिंह, बरजिंदर सिंह बराड़ चेयरमैन पंजाब हेल्थ कार्पोरेशन समेत डीसी परमिंदर सिंह गिल और एसएसपी जतिंदर सिंह खैहरा भी मौजूद थे।

मंत्रीबोले-राज्य सरकार के प्रयासों से कबड्डी बना नशा मुक्त खेल : कृषिमंत्रीजत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से ही आज कबड्डी को पूरे विश्व में शौक से खेला जाता है। इसका सुबूत 5वें कबड्डी विश्व कप में भाग ले रही 5 महाद्वीपों के 14 देशों की 19 टीमें है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने रास्ते से भटक गए थे और नशों की दलदल में धंस गए थे। उन्होंने कहा कि इसे साबित करने लिए खिलाड़ियों के डोप टेस्ट के लिए सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का आभार जताया।

लोगोंको नहीं होने दी परेशानी : एसएसपीजतिंदर सिंह खैहरा ने कहा कि लोगों के साथ सख्ती नहीं की गई। कबड्‌डी देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे और उन्होंने मैचों का खूब लुत्फ उठाया।

आपस में टकराए| मैचइत