पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेत के तीन ट्रैक्टर ट्रालियों समेत दो काबू, एक फरार

रेत के तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत दो काबू, एक फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने नाकाबंदी के दौरान अवैध ढंग से चोरी से भरकर लाई गई रेत की तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत दो चालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। थाना सिटी के हवलदार सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी समेत धवन पैलेस के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को रुकने का इशारा किया तो एक चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़ फरार हो गया जबकि दो चालकों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने जब ट्रॉलियों की तलाशी ली गई तो उसमें से अवैध ढंग से चोरी भरकर लाई गई रेत बरामद की गई। पुलिस ने काबू किए गए चालकों की पहचान सीरा सिंह निवासी रेड़वा, महेंद्र सिंह निवासी मंझली और फरार हुए चालक की पहचान गुरमेल सिंह निवासी गांव रामे थाना शाहकोट (जालंधर) के रूप में बताई। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)