काउंसिल अध्यक्ष के पक्ष में 19 पार्षद
पार्टी के अनुशासन में रहकर ही करें काम
भाजपा जिला कोर कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में भाजपा पार्षद गुरप्रीत सिंह सचदेवा की ओर से नगर निगम मोगा के खिलाफ खोले मोर्चे को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने माना कि पार्षद के व्यवहार से सरकार की किरकिरी हो रही है। उनका रवैया पार्टी के अनुशासन के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि गुरप्रीत सिंह को कोई समस्या है तो वह उसकी निजी हैं। उसके धरने से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी, अशोक तलवाड़, रमेश बेरी, राकेश भल्ला, अनिल बांसल, विनय शर्मा शामिल हुए।
इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने कहा कि आरोप केंद्र सरकार के फंडों से लगाए जाने हैं, जो पंजाब सरकार ने देने हैं। गांव दुन्नेके में दो एकड़ में नंदीशाला का प्रपोजल पंजाब सरकार के पास है, पास होने पर बन जाएगी। वार्ड नंबर-3 के सभी विकास कार्य हो जाएंगे। यह पार्टी सभी वार्डों में सभी काम हो इस पर भी नजर रखेगी। गुरप्रीत की कार्यशैली पार्टी अनुशासन से बाहर है। अगर सचदेवा को कोई शिकायत है तो वह पार्टी प्लेटफार्म पर बताए।
बीजेपी जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल मोहन लाल सेठी, त्रिलोचन सिंह गिल, अनिल बांसल, अशोक तलवाड़, रमेश बेरी, राकेश भल्ला विनय शर्मा।
कोटकपूरा| शहरमें शिरोमणि अकाली दल और भाजपा में दूरियां बढ़ती जा रही हैं। इसी कारण शनिवार को जहां 19 पार्षदों ने नगर काउंसिल अध्यक्ष मोहन सिंह मत्ता के पक्ष में उतरकर उन्हें पूर्ण सहयोग देने की बात कही। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता गर्ग ने देवीवाला रोड पर चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। गत दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष ने काउंसिल अध्यक्ष मोहन सिंह मत्ता से इस्तीफे की मांग की थी। इसी संबंध में शनिवार को शहर के 29 में से 19 पार्षदों ने मत्ता के पक्ष में सहयोग की बात की।